Haryana polls: क्या 15 साल बाद कांग्रेस को जीत दिला पाएंगी जुलाना की बहू विनेश फोगाट?

Haryana Assembly Elections 2024: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध में सबसे आगे रहने वाली ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की है

अपडेटेड Sep 08, 2024 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
Haryana Assembly Elections 2024: विनेश फोगाट पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं

Haryana Assembly Elections 2024: ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पारी की शुरुआत अपने ससुराल जुलाना से करने जा रही हैं। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस बात पर हालांकि कोई स्पष्टता नहीं है कि पूनिया चुनाव लड़ेंगे या नहीं। कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद पूनिया को पार्टी द्वारा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और दिग्गज पहलवान विनेश फोगट ने रविवार (8 सितंबर) को अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। प्रचार के लिए पहुंचने पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 30 वर्षीय ओलंपिक पहलवान आज एक सभा को संबोधित करेंगी। राठी समुदाय सहित सात खाप पंचायतें उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हरियाणा के जाट लैंड बांगर क्षेत्र की जुलाना सीट हमेशा से इनेलो और जेजेपी जैसी पार्टियों का गढ़ रही है।

बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं। जबकि फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं। हालांकि, उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।


कांग्रेस के लिए क्यों मुश्किल है जुलाना?

हरियाणा के जाट बहुल बांगर क्षेत्र में स्थित जुलाना सीट पर लंबे समय से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) जैसी पार्टियों का कब्जा रहा है। पिछले 15 सालों से इस सीट पर यही दोनों पार्टियां काबिज हैं। इनेलो के परमिंदर सिंह ने 2009 और 2014 में सीट जीती थी। जबकि जेजेपी के अमरजीत ढांडा ने 2019 में इस सीट पर जीत हासिल किया था। इंडिया टुडे से बातचीत में विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने कहा कि छह गांवों घरवाली, खेड़ा बख्ता, जमोला, करेला, जयजयवंती, घेरटी और राठी समाज की खाप उनका स्वागत करेगी।

स्पोर्ट्स स्टार और जाट प्रतिनिधि के तौर पर विनेश के कांग्रेस में शामिल होने से जुलाना सीट पर काफी दांव लगाए गए हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध में सबसे आगे रहने वाले ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें- J&K polls 2024: जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए BJP ने जारी की छठी लिस्ट, 10 में से 5 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम

पहलवानों ने न डरने और न पीछे हटने का संकल्प व्यक्त किया। कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद पूनिया को पार्टी द्वारा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पूनिया चुनाव लड़ेंगे या नहीं। बीजेपी ने पहली लिस्ट में जुलाना उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, भगवा पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी आबादी के कारण ब्राह्मण को टिकट दे सकती है।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Sep 08, 2024 3:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।