हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की बिसात बिछ चुकी है, सभी पार्टियों ने अपने राजनीतिक मोहरे चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। चुनाव में नेता तो जनता से अपने मन की बात खूब कहते हैं, कभी मंच पर, कभी सभाओं में, तो कभी रैली में, लेकिन जनता के मन की बात जनना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि नेता की जीत उसके एक वोट से ही तय होती है। इसी कड़ी में जिला फतेहाबाद के विधानसभा क्षेत्र टोहाना के वोटरों के मन की बात जानी, तो मालूम पड़ा कि यहां हवा बीजेपी के पक्ष में है।
News18 खास क्रार्यक्राम क्या कहता है वोटर में ज्यादातर वोटर ने बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली को वोट देने की बात कही और उनकी ओर से जनता के लिए किए गए कामों से वह संतुष्ट नजर आए।
देवेंद्र सिंह बबली टोहाना के लिए बेहतरा
वहीं कुछ ने ये भी कहा कि वे मतदान के समय ही तय करेंगे कि किसे वोट देना है। हालांकि, इसमें कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने पिछले सरकार के विकास कार्यों को बेहतर बताया, तो कुछ ने एक भी काम नहीं होने की बात भी कही।
ज्यादातर वोटर की मानें, तो BJP प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली टोहाना विधानसभा के लिए बेहतर विकल्प हैं। उनका मानना है कि भाजपा सरकार में विकास कार्य हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ही टोहाना के विकास कार्यों की रफ्तार को बरकरार रख सकते हैं।
कैसे थे पिछले चुनाव के नतीजे?
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी की सात गारंटी के बारे में लोगों ने कहा कि बीते 10 साल कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी सत्ता में रहा, लेकिन केवल वादे ही किए जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया। वहीं कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लोगों ने केवल दिखावा बताया।
पिछले चुनाव के नतीजों पर नजर डालें, तो 2014 में यहां से BJP के सुभाष बराला 49,462 वोट मिले और वो जीते। उनके बाद दूसरे नंबर पर INLD के निशान सिंह रहे और तीसरे नंबर निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली रहे।
वहीं अगर 2019 के चुनाव की बात करें, तो तब देवेंद्र सिंह बबली ने जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और 100,752 वोट लेकर जीत हासिल की। इस बार BJP के सुभाष बराला दूसरे, तो कांग्रेस परमवीर सिंह तीसरे नंबर पर रहे।
JJP से BJP में आए देवेंद्र सिंह बबली
इस बार देवेंद्र सिंह JJP छोड़ BJP में आ गए और पार्टी ने उन्हें टोहाना से मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस के परमवीर सिंह, JJP के हवा सिंह खेड़ा, INLD के कुणाल करण सिंह और आम आदमी पार्टी के सुखविंदर सिंह गिल के बीच मुकाबला है।
देवेंद्र सिंह बबली ने 2014 में JJP के टिकट पर पहली बार 2014 में विधानसभा चुनाव जीता और BJP-JJP गठबंधन सरकार में जीत हासिल की। हालांकि, गठबंधन टूटने के बाद उन्हें JJP का साथ छोड़ BJP का दामन थाम लिया।