Get App

J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

J&K Assembly Elections: जम्मू और कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं, मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। साल 2019 में आर्टिकल 370 समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है

Akhileshअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 10:48 AM
J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट
J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में इस साल तीन चरणों में मतदान होगा

Jammu and Kashmir Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (26 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। जबकि नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कुल 90 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 24, दूसरे चरण में 26 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने राजपोरा से अर्शीद भट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, सुश्री शगुन परिहार किश्तवाड़ से और गजय सिंह राणा डोडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

पहली लिस्ट रविवार 25 अगस्त को हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई। बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और समिति के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

चुनाव समिति ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा इलेक्शन 2024 के लिए 44 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। 2019 में संविधान के आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद से यह घाटी में पहला चुनाव होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें