झारखंड विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को संपन्न हो गए हैं। इस आदिवासी बहुल राज्य में एक बार फिर से इंडिया गठबंधन की जीत होती है या एनडीए बाजी मार सकता है, इसको लेकर सबकी नजर एग्जिट पोल्स पर हैं। हालांकि, इंडिया बनाम एनडीए की सियासी जंग में जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा यह तो 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चलेगा। झारखंड विधानसभा के मौजूदा सदन का कार्यकाल 05 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए इस बार दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव कराए गए हैं। छह एग्जिट पोल्स में से चार में बीजेपी+ को ज्यादा सीटें दी गई हैं, जबकि मात्र दो एग्जिट पोल्स में जेएमएम+ के सत्ता बरकरार रखने का अनुमान है।
Matrize-एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। Matrize के पोल में एनडीए को 42-47 सीटें दी गई हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 25-30 सीट मिली है। इसके अलावा, अन्य के खाते में 1-4 सीटें दी गई हैं। मैट्रिक्स एग्जिट पोल में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से NDA को 46 सीटें, INDIA गठबंधन को 29 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, टाइम्स नाऊ जेवीसी के एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा+- 40-44, झामुमो+- 30-40 और अन्य को 0-01 सीटें मिलने का अनुमान है।
सी वोटर के Exit Poll में झारखंड में कांटे का मुकाबला
हालांकि, लोकपोल ओपिनियन के एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। लोकपोल ओपिनियन के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में एनडीए को 36 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को भी 41 से 44 सीटें मिलती दिख दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 3 से 4 सीटें जा सकती हैं।
CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 45-50 सीटें मिल सकती हैं। जेएमएम के यूपीए गठबंधन को 35-38 से लेकर 03-05 सीटें मिलने की को 35-38 से लेकर 03-05 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, 3 से लेकर 5 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।