MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं। सभी की निगाहें कुल 230 में से 29 प्रमुख विधानसभा सीटों पर होंगी, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। इन 29 सीटों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की सीटें भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीटें जीती थीं और गठबंधन सरकार बनाई थी। BJP ने इस चुनाव में 109 सीटें जीती थीं।
