Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste) को मंडला जिले की निवास विधानसभा (Niwas Assembly Constituency) से अपना प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया है। वह फिलहाल केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और मंडला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद है। उन्हें BJP ने इस बार निवास विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। कुलस्ते बीजेपी के जाने-माने आदिवासी नेता हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर भी देखा जा रहा है।
