Get App

MP Assembly Elections 2023: सिवानी में गरजे पीएम मोदी, कहा – BJP है तो विकास है, कांग्रेस गरीबों की जेब साफ करती है

MP Assembly Elections 2023: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। चुनाव प्रचार की कमान संभाले पीएम मोदी सिवानी पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में 13 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गनसिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 05, 2023 पर 1:42 PM
MP Assembly Elections 2023: सिवानी में गरजे पीएम मोदी, कहा – BJP है तो विकास है, कांग्रेस गरीबों की जेब साफ करती है
MP Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और कमलनाथ पर लगातार निशाना साधा।

MP Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का बल लगा रहे हैं। मिजोरम और छत्तीसगढ़ में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इन दोनों राज्यों में 7 नवंबर को मतदान होना है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 नवंबर 2023 को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के सिवानी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने मंच से कांग्रेस और कमलनाथ पर लगातार निशाना साधा।

पीएम मोदी के साथ मंच पर 13 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गनसिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एमपी एक स्वर में कह रहा है कि बीजेपी है तो भरोसा है, बीजेपी है तो विकास है, बीजेपी है तो बेहतर भविष्य है।

जनता ने दे दी जीत की गारंटी – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि मध्य प्रदेश विकास और सुशासन की निरंतरता चाहता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए शुभ है। मैंने आचार्य विद्यासागर जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने ओपिनियन पोल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा विजय क्या होती है, यहां आकर देखिए। 30 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है। ये सौभाग्य भी मुझे मिला। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां आई जनता इस बात की गारंटी है कि बीजेपी जीतने वाली है। मध्य प्रदेश एक स्वर में कह रहा है कि बीजेपी है तो भरोसा है, बीजेपी है तो विकास है, बीजेपी है तो बेहतर भविष्य है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें