MP Election 2023: जातिगत जनगणना पर अखिलेश ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा - X-RAY नहीं अब MRI का टाइम आ गया

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जातीय जनगणना की बात करना किसी 'चमत्कार' से कम नहीं है। जो लोग एक्स-रे के बारे में बात कर रहे हैं। वे वही लोग हैं, जिन्होंने आजादी के बाद जाति जनगणना बंद कर दी थी

अपडेटेड Nov 14, 2023 पर 2:32 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष ने I.N.D.I.A. का गठन किया है। लेकिन अब इसमें दरार आने लगी है।

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमले बोल रहे हैं। लखनऊ में लगे होर्डिंग्स में अखिलेश यादव को भविष्य का प्रधानमंत्री बताया गया है। इसके बाद जातीय जनगणना को लेकर सीधा राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) की ओर से जातीय जनगणना (Caste Census) की मांग करना एक 'चमत्कार' है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तब तो जातीय जनगणना कराई नहीं। अब जब बीमारी बढ़ गई है और MRI और सीटी स्कैन की जरूरत है तो X रे की बात कर रही है।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले ते बहोरीबंद में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमलावर रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि जब एक्स-रे का टाइम था। तब तो केंद्र में बैठी यूपीए सरकार ने नहीं किया। आज सीटी स्कैन और MRI का समय है। यह कांग्रेस पार्टी ही है। जिसने आजादी से लेकर अब तक जाति जनगणना कराने का विरोध किया।

राहुल गांधी जातिगत जनगणना का कर रहे हैं समर्थन


दरअसल राहुल गांधी ने तेलंगाना की रैली में जाति जनगणना को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया। उन्होंने इसे देश का एक्स-रे बताया था। गांधी ने कहा था कि इससे देश में दलितों, आदिवासियों और ओबीसी की स्थिति का पता चलेगा। इससे यह भी पता चलेगा कि देश का धन कैसे बांटा जा रहा है। राहुल के इस बयान पर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब बीमारी बढ़ गई है। अब एक्सरे नहीं सीटी स्कैन और एमआरआई की जरूरत है। अखिलेश यादव ने कहा कि आधार कार्ड के जरिए जातिगत जनगणना तीन महीने में पूरी की जा सकती है। देश में 5 फीसदी लोगों पर देश की 60 फीसदी दौलत चली गई। यह कैसे हुआ और किसने किया? इसे जानने की जरूरत है।

MP Election 2023: अपने गढ़ में 'कमल' खिलने से रोक पाएंगे कमलनाथ? छिंदवाड़ा में BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

BJP पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में थी तो उसने ऐसी सड़कें बनवाई थीं। जिन पर आपात स्थिति में विमान उतर सकें। उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या डबल इंजन सरकार (मध्य प्रदेश और केंद्र में बीजेपी शासन) ने यहां ऐसी कोई सड़क बनाई है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।