MP Election 2023: भोपाल उत्तर सीट पर चाचा Vs भतीजा, क्या पारिवारिक ड्रामे के चलते अपना गढ़ खो देगी कांग्रेस, BJP की जगी आस

MP Election 2023: आरिफ 71 साल की उम्र में बिमारी के कारण अस्पताल में हैं। आरिफ ने अपने बेटे को राजनीतिक उत्तराधिकारी चुना। इसके बाद कांग्रेस ने उनके नौसिखिए बेटे, युवा आतिफ अकील (Atif Aqueel) को अपना उम्मीदवार चुना है। लेकिन करीब 50 फीसदी मुस्लिम आबादी वाली इस सीट पर अब आमिर ने अपने भाई के फैसले का विरोध करते हुए बगावत कर दी है

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 10:25 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: भोपाल उत्तर सीट पर चाचा Vs भतीजा, क्या पारिवारिक ड्रामे के चलते अपना गढ़ खो देगी कांग्रेस

MP Election 2023: 25 साल तक भोपाल (उत्तर) (Bhopal North) सीट दिग्गज कांग्रेस (Congress) विधायक आरिफ अकील (Arif Aqueel) का पर्याय रही है। उनके भाई, आमिर अकील (Aameer Aqueel), 1998 से यहां चुनाव जीतने के लिए उनके भरोसेमंद सहयोगी थे। लेकिन इस बार, अकील परिवार में एक जबरदस्त पारिवारिक नाटक बीजेपी को कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने का मौका दे रहा है। आरिफ 71 साल की उम्र में बिमारी के कारण अस्पताल में हैं। आरिफ ने अपने बेटे को राजनीतिक उत्तराधिकारी चुना। इसके बाद कांग्रेस ने उनके नौसिखिए बेटे, युवा आतिफ अकील (Atif Aqueel) को अपना उम्मीदवार चुना है। लेकिन करीब 50 फीसदी मुस्लिम आबादी वाली इस सीट पर अब आमिर ने अपने भाई के फैसले का विरोध करते हुए बगावत कर दी है और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

'पीठ में छुरा घोंपने' से अकील परिवार स्तब्ध और तबाह हो गया है, क्योंकि वे सभी - आरिफ, आतिफ और आमिर - पुराने भोपाल में लक्ष्मी टॉकीज के पास एक ही घर में रहते हैं।

आतिफ ने शहर के पुराने हिस्से में अपने चुनाव कार्यालय में News18 को बताया, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे चाचा मेरे पिता की अवज्ञा करेंगे, जो उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी नहीं किया था… हम इससे दुखी हैं। लेकिन मेरे चाचा हमारी गणना नहीं बिगाड़ेंगे और मैं ये सीट जीतूंगा, क्योंकि लोग मेरे पिता का सम्मान करते हैं।”


आतिफ अपने पिता के साथ जुड़ने के लिए चुनावी पोस्टरों पर खुद को 'आतिफ आरिफ अकील' कहते हैं। पार्टी की प्रचार गाड़ियों में आरिफ अकील का एक ऑडियो मैसेज है, जिसमें वे अपने विद्रोही भाई के बजाए, लोगों से उनके बेटे पर भरोसा करने के लिए कह रहे हैं।

BJP को नजर आ रहा एक मौका

इस पारिवारिक नाटक ने बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मेयर आलोक शर्मा को अब इस सीट पर एक विश्वास मिला है। क्योंकि पिछले 25 सालों से बीजेपी यहां जीत नहीं पाई।

शर्मा ने News18 के बताया, "आरिफ अकील ने हमेशा गलत नीतियां अपनाईं। यहां चुनाव हमेशा मुसलमानों और हिंदुओं के बीच सांप्रदायिक मुद्दे पर होता था, लेकिन हम विकास के मुद्दे पर चुनाव चाहते हैं। पूरा पुराना शहर अब समझ गया है कि अकील की 'गुंडागर्दी' नहीं चलेगी - उनका परिवार बिखर गया है, वे शहर की सेवा कैसे करेंगे?"

हालांकि, आतिफ अकील ने News18 को बताया कि उनके पिता को भोपाल (उत्तर) में हमेशा 30,000-35,000 हिंदू वोट मिलते थे, क्योंकि वह सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खड़े थे और सभी के लिए काम करते थे।

“मेरे पिता सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक हैं और उन्होंने यहां गंगा-जमुनी तहजीब को जीवित रखा है… यह शांति का द्वीप है। उन्हें बहुत प्यार मिला है.' आतिफ ने कहा, “मेरे पिता सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक हैं और उन्होंने यहां गंगा-जमुनी तहजीब को जिंदा रखा है… यह शांति का द्वीप है। उन्हें बहुत प्यार मिला है। मैंने उनकी कार्यशैली की नकल की है।"

लेकिन शर्मा का कहना है कि हिंदुओं ने "डर के कारण" आरिफ अकील को वोट दिया और परिवार ने बूथों पर कब्जा कर लिया और अतीत में जीत के लिए नकली मतदाताओं पर भरोसा किया।

बीजेपी की साजिश?

आतिफ अकील अपने चाचा की उम्मीदवारी को बीजेपी का वोट बैंक तोड़ने की साजिश बताते हैं। उन्होंने कहा, “बीजेपी दो दशकों से ज्यादा समय से इस सीट पर हमें हराने की कोशिश कर रही है। पहले, उन्होंने हमारे लोगों को छीन लिया और इस बार जीतने की कोशिश के लिए उन्होंने हमारे परिवार को तोड़ दिया। लेकिन BJP के मंसूबे विफल हो जायेंगे।"

वह बताते हैं कि उनके पिता ने 2014 में पार्षद चुनाव में उनके चाचा आमिर को मौका दिया था, लेकिन आमिर वह वार्ड हार गए, जो 80 फीसदी मुस्लिम बहुल था। आतिफ ने कहा, "इसलिए, मेरे पिता जानते थे कि केवल मैं ही उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी हो सकता हूं।"

अकील परिवार के घर के ठीक बाहर के एक दुकानदार परिवार में फूट से दुखी हैं। उन्होंने कहा, “आतिफ जीतेगा…आमिर को 5,000 से ज्यादा वोट नहीं मिलेंगे। अस्पताल में बीमार चल रहे आरिफ अकील पर इस इलाके के लोगों को पूरा भरोसा है।”

लेकिन बीजेपी के शर्मा का कहना है कि उनका जन्म भोपाल की पुरानी गलियों में हुआ है और वह मुसलमानों से धर्म से ऊपर उठकर विकास के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।

MP Election 2023: भोपाल में अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश कर रही BJP, कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, “यहां गड्ढों वाली सड़कें, पुराने बिजली के खंभे हैं। लोग बीजेपी और बदलाव के लिए वोट करेंगे।"

आतिफ अकील मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ दो मुस्लिम उम्मीदवारों में से एक हैं, दूसरे हैं निकटवर्ती भोपाल (उत्तर) सीट से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद। बीजेपी ने एमपी में कोई मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है। राज्य में करीब 8 फीसदी मुस्लिम आबादी है।

यहां पुराने भोपाल में 'मोदी मेडिकल' दुकान के लोगों के एक समूह का कहना है, “हम जानते थे कि BJP कभी भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारती लेकिन कांग्रेस ने भी उनमें से केवल दो को खड़ा किया है। इससे उन दोनों के लिए जीतना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।