MP Election 2023 Date: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश की गुना और विदिशा विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सत्तारूढ़ बीजेपी ने राज्य की सभी 230 विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP ने गुना से पन्नालाल शाक्य और विदिशा विधानसभा सीट से मुकेश टंडन को मैदान में उतारा है। गुना में पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य का मुकाबला कांग्रेस के युवा चेहरे पंकज कनोरिया से है।