MP Election 2023: विंध्य क्षेत्र में BJP को लगा झटका, विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, बनाई खुद की पार्टी

MP Election 2023: नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) बताया कि उनका संगठन विंध्य जनता पार्टी (VJP) का लक्ष्य 17 नवंबर के चुनाव में विंध्य क्षेत्र से BJP को बाहर करना होगा। BJP के टिकट पर दो बार विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले त्रिपाठी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) से भी मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023: BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पार्टी छोड़ दी। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि उनका नया दल अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) में विंध्य क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि उनका संगठन विंध्य जनता पार्टी (VJP) का लक्ष्य 17 नवंबर के चुनाव में विंध्य क्षेत्र से BJP को बाहर करना होगा।

त्रिपाठी चार बार के विधायक और एक प्रभावशाली ब्राह्मण नेता हैं। उन्होंने कहा, "मैंने BJP की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया है। BJP दोहरे मापदंड अपनाती है। इसकी कथनी और करनी बहुत अलग हैं।"

सत्ताधारी बीजेपी ने मैहर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने यहां से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेता श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा है।


BJP के टिकट पर दो बार विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले त्रिपाठी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) से भी मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह एक समय SP की राज्य इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

MP Election 2023 : चुनावी तैयारियों में BJP कांग्रेस से काफी आगे, कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी नहीं किया

मार्च 2020 के बाद राज्य में BJP नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में कथित तौर पर खटास आ गई और उन पर कांग्रेस के करीब जाने का आरोप लगाया गया।

उन्होंने कहा, "मेरी प्राथमिकता BJP को कमजोर करना और ये सुनिश्चित करना है कि उसकी हार हो, खासकर विंध्य क्षेत्र में... मैं किसी (प्रतिद्वंद्वी) राजनीतिक दल की बी-टीम नहीं हूं। वीजेपी का मुख्य उद्देश्य विंध्य को एक अलग राज्य बनाने के लिए काम करना है, जो इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग रही है।"

BJP ने 2018 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे विंध्य क्षेत्र की 30 में से 24 सीटें जीती थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।