Get App

MP Elections 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 3 विधायकों के टिकट कटे, नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे रवींद्र तोमर

MP Elections 2023: कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक, दतिया से अवधेश नायक के स्थान पर राजेंद्र भारती, पिछोर विधानसभा सीट पर शैलेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी के स्थान पर नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े और सीधी से BJP उम्मीदवार एवं सांसद रीति पाठक के खिलाफ ज्ञान सिंह को टिकट दिया है।

Akhileshअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 10:21 AM
MP Elections 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 3 विधायकों के टिकट कटे, नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे रवींद्र तोमर
MP Elections 2023: कांग्रेस अब तक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार रात

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार रात 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इनमें तीन सीटों पर बदले गए उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे। राज्य में 17 नवंबर को चुनाव होना है। तीसरी लिस्ट जारी करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने 230 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक, दतिया से अवधेश नायक के स्थान पर राजेंद्र भारती, पिछोर विधानसभा सीट पर शैलेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी के स्थान पर नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े और सीधी से BJP उम्मीदवार एवं सांसद रीति पाठक के खिलाफ ज्ञान सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत 69 विधायकों के नाम शामिल थे। टेलीविजन सीरियल में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले एक्टर विक्रम मस्ताल को कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें