महाराष्ट्र CM पर खींचतान के बीच फिर बिगड़ी एकनाथ शिंदे की सेहत, मेडकल चेकअप के बाद अस्पताल से लौटे

एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ठीक हूं, चिंता मत कीजिए।’’ शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि यह एक ‘‘रेगुलर चेकअप’’ है और इसके बाद शिंदे मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आएंगे। सामंत ने कहा, "उन्हें गले में संक्रमण, कमजोरी और बुखार है। उनकी खून की जांच की जाएगी

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र CM पर खींचतान के बीच फिर बिगड़ी एकनाथ शिंदे की सेहत, मेडकल चेकअप के बाद अस्पताल से लौटे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार के कोई संकेत नहीं दिखने के बाद उन्हें मंगलवार को ठाणे के एक अस्पताल ले जाया गया। उन्हें जिले के ज्यूपिटर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका पूरा हेल्थ चेकअप किया। शिंदे अब अस्पताल से लौट आए हैं। इससे पहले अधिकारियों ने कहा, ''उन्हें आगे की जांच के लिए भर्ती कराया जा सकता है।'' पिछले हफ्ते सतारा में अपने पैतृक गांव का दौरा करने के बाद से शिंदे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ठीक हूं, चिंता मत कीजिए।’’ शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि यह एक ‘‘रेगुलर चेकअप’’ है और इसके बाद शिंदे मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आएंगे।

सामंत ने कहा, "उन्हें गले में संक्रमण, कमजोरी और बुखार है। उनकी खून की जांच की जाएगी।"


शिंदे की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन की घटक है। शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और यहां अपने निजी आवास पर रह रहे हैं।

पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं शिंदे

शिंदे पिछले शुक्रवार को सतारा जिले में अपने गांव दारे गए थे जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह ‘महायुति’ की नयी सरकार के गठन की कवायद से नाखुश हैं लेकिन उनके सहयोगियों ने कहा कि शिंदे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

उनके डॉक्टरों के मुताबिक, वह तेज बुखार और गले में खराश से पीड़ित थे। डॉक्टरों की आराम करने की सलाह के बाद शिंदे ने अपने सभी अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए थे। वह सोमवार सुबह मुंबई लौटे। उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए सोमवार को देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें फोन किया था।

महाराष्ट्र में सीएम और डिप्टी सीएम के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस के दौरान शिंदे की तबीयत खराब हुई है। महायुति 23 नवंबर को भारी बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में लौटी थी, हालांकि, तब से नई सरकार में सत्ता-साझाकरण फॉर्मूले पर चर्चा चल रही है।

इस संबंध में कल घोषणा होने की उम्मीद है।

Maharashtra: 'देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे मुख्यमंत्री' रामदास आठवले ने एकनाथ शिंदे को बताया 'नर्वस', डिप्टी CM पद लेने की अपील भी की

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 03, 2024 3:04 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।