Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने कैंसल किए सभी अप्वाइंटमेंट, अपने पैतृक गांव हुए रवाना, मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार

अमित शाह ने गठबंधन में तीन दलों के बीच कैबिनेट बर्थ के बंटवारे के महत्वपूर्ण फॉर्मूले पर भी चर्चा की। अगले हफ्ते की शुरुआत में नई सरकार के शपथ लेने की उम्मीद है। BJP को मुख्यमंत्री का पद मिलना तया है। वहीं माना जाता है कि शाह ने दो उपमुख्यमंत्रियों को मंजूरी दे दी है। एक शिवसेना और दूसरा NCP से होगा

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 4:54 PM
Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने कैंसल किए सभी अप्वाइंटमेंट, अपने पैतृक गांव हुए रवाना, मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार

महायुति गठबंधन के मुख्यमंत्री चयन पर सस्पेंस के बीच, महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को अपने सभी अप्वाइंटमेंट कैंसल कर दिए हैं, शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने इसकी पुष्टि की। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही महायुति के तीनों दलों के नेताओं- शिवसेना के एकनाथ शिंदे, बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस और NCP के अजित पवार ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर चर्चा हुई।

शाह ने गठबंधन में तीन दलों के बीच कैबिनेट बर्थ के बंटवारे के महत्वपूर्ण फॉर्मूले पर भी चर्चा की। अगले हफ्ते की शुरुआत में नई सरकार के शपथ लेने की उम्मीद है। BJP को मुख्यमंत्री का पद मिलना तया है। वहीं माना जाता है कि शाह ने दो उपमुख्यमंत्रियों को मंजूरी दे दी है। एक शिवसेना और दूसरा NCP से होगा।

बैठक के बाद शिंदे ने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ हुई मीटिंग को "अच्छा और सकारात्मक" बताया। शिंदे ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम नाम शायद बाद की बैठक में तय किया जाएगा।


एकनाथ शिंदे ने बैठक के बाद मीडिया से कहा, "बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। हमने अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा की...महायुति की एक और बैठक होगी। इस बैठक में इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। ये बैठक मुंबई में होगी।"

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए गए, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने अभी तक ये तय नहीं किया कि कौन मुख्यमंत्री होगा।

280 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 132 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि उसके सहयोगी - एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 41 सीटें जीतीं।

Maharashtra: BJP को मुख्यमंत्री पद मिलना तय, लेकिन शिंदे नहीं बनना चाहते डिप्टी CM! महायुति में आज भी जारी रहेगा बैठकों का दौर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।