Get App

Maharashtra polls: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, फडणवीस के करीबी सुमित वानखेड़े को मिला टिकट

Maharashtra Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (28 अक्टूबर) को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 25 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी सुमित वानखेड़े को आर्वी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है

Akhileshअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 4:42 PM
Maharashtra polls: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, फडणवीस के करीबी सुमित वानखेड़े को मिला टिकट
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक चरण में ही मतदान होने हैं

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (28 अक्टूबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने नागपुर-पश्चिम से सुधाकर कोहले और नागपुर-उत्तर से मिलिंद पांडुरंग माने को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पूर्व OSD सुमित वानखेड़े का भी नाम शामिल है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक चरण में ही मतदान होने हैं। जबकि 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा झारखंड चुनाव के साथ की जाएगी।

बीजेपी ने नागपुर-मध्य सीट से प्रवीण प्रभाकरराव दटके, सावनेर से आशीष रंजीत देशमुख, कटोल से चरणसिंग ठाकुर, आर्वी से सुमित वानखेड़े, साकोली से अविनाश ब्राह्मणकर, चंद्रपुर से किशोर जोरगेवार, वसई से स्नेहा दुबे, बोरीवली से संजय उपाध्याय, वर्सोवा से भारती हेमंत लव्हेकर और लातूर शहर से अर्चना चाकुरकर को उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार कराड उत्तर सीट से मनोज घोरपड़े, मालशिरस से राम सतपुते, आष्टी से सुरेश धस, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह और मुर्तिजापुर से हरीश पिंपले को टिकट दिया गया है।

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पिछले सप्ताह 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इससे पहले, बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस लिस्ट में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे।

इस प्रकार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अब तक 146 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से पार्टी के उम्मीदवार हैं। जबकि प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, अतुल सावे जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी टिकट दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें