Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र के घाटकोपर ईस्ट सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पराग शाह ने 3,383.06 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इस तरह वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए करीब 8,000 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें सबसे अमीर उम्मीदवार पराग शाह हैं, जो घाटकोपर ईस्ट से मौजूदा विधायक हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी मौजूदा संपत्ति 3,383.06 करोड़ रुपये है।