Mizoram Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में 7 नवंबर को मतदान होना है। बता दें कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की प्रमुख सहयोगी आम आदमी पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। AAP की पूर्वोत्तर राज्यों की इकाई के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई एक बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करने और पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक विस्तार के लिए एक समन्वय समिति और एक उत्तर-पूर्व प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
