Mizoram Assembly elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया। मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
