Mizoram Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव लिए शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। लिस्ट में कुल 40 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भगवा पार्टी ने राज्य की 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे, जहां 7 नवंबर को चुनाव होने हैं। इस लिस्ट में निवर्तमान सदन के अध्यक्ष और हाल ही में सत्तारूढ़ MNF से पार्टी में शामिल हुए कई अन्य लोग शामिल हैं।
