Mizoram Assembly Elections 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक स्कूटर टैक्सी पर सवारी की। मिजोरम के दो दिवसीय चुनावी दौरे के दूसरे दन राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से जरकावत क्षेत्र में उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लुंगलेई एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के लोगों को उन लोगों को वोट नहीं देना चाहिए जो उनकी संस्कृति, धर्म और परंपरा को नुकसान पहुंचाएंगे। गांधी ने आरोप लगाया कि मिजोरम की दोनों प्रमुख पार्टियां मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) और विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ईसाई बहुल राज्य में पैर जमाने के लिए कर रही है।
