izoram Election 2023 Voting: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा (Zoramthanga) ने राज्य विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पहली बार में EVM खराब की वजह से वह मतदान नहीं कर पाए थे। एक अधिकारी ने बताया कि आइजोल में एक मतदान केंद्र में EVM में तकनीकी खामी की खबर आई, जहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डाला है। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। राज्य के 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 4.39 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।