Get App

Assembly Elections: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में राजस्थान के एक भी नेता का नाम नहीं, दिग्गजों को भी किया किनारे

Assembly Elections: बड़ी बात ये है कि समिति में राजस्थान के किसी भी नेता का नाम नहीं है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 90 साल के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा एके एंटनी, जनार्दन द्विवेदी और एम वीरप्पा मोइली जैसे दिग्गजों को भी हटा दिया। चुनाव समिति का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष करते हैं, जो लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों का चयन करती है

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 5:08 PM
Assembly Elections: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में राजस्थान के एक भी नेता का नाम नहीं, दिग्गजों को भी किया किनारे
Assembly Elections: कांग्रेस की चुनाव समिति में राजस्थान के एक भी नेता नाम नहीं

इस साल के आखिर में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं। ये राज्य हैं- राजस्थान (Rajasthan), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्यप्रदेश (MP), मिजोरम (Mizoram) और तेलंगाना (Telangana)। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी रण की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) ने सोमवार को अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की घोषणा की, जिसमें 16 सदस्यों को रखा गया है। बड़ी बात ये है कि समिति में राजस्थान के किसी भी नेता का नाम नहीं है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 90 साल के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा एके एंटनी, जनार्दन द्विवेदी और एम वीरप्पा मोइली जैसे दिग्गजों को भी हटा दिया।

चुनाव समिति का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष करते हैं, जो लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों का चयन करती है। अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि राजस्थान में भी इस साल के आखिर में चुनाव होना है, फिर पार्टी ने राज्य के किसी नेता को समिति में जगह क्यों नहीं दी?

जबकि उसी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में छत्तीसगढ़ से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और मध्य प्रदेश के विधायक ओमकार मरकाम का नाम शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें