Get App

Rajasthan Election 2023: लिस्ट जारी होने से पहले अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बताया किस आधार पर मिलेंगे टिकट

Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत ने टिकट वितरण को लेकर मीडिया से कहा, "जीतने का माद्दा देखा जाएगा। उसके आधार पर ही सारे फैसले हो रहे हैं।" कुछ मौजूदा विधायकों की शिकायतों व उन्हें टिकट नहीं दिए जाने की अटकलों की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा, "कुछ विधायकों की शिकायत हो सकती है। मैं नहीं कह सकता कि उनका सर्वेक्षण में क्या होगा? मैं मानता हूं कि सब विधायक भ्रष्ट नहीं होते।"

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 2:59 PM
Rajasthan Election 2023: लिस्ट जारी होने से पहले अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बताया किस आधार पर मिलेंगे टिकट
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा की कुल 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा

Rajasthan Assembly Election 2023: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि टिकट देते समय उम्मीदवार के जीतने का माद्दा भी देखा जाएगा। गहलोत ने हालांकि कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता के काम तो मौजूदा विधायकों के जरिए ही हुए हैं तो उन्हें कैसे टिकट से इनकार किया जा सकता है? राजस्थान विधानसभा की कुल 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की। बैठक से पहले पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की कुछ बैठकों में सभी सीट पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो चुकी है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए जयपुर से रवाना होने से पहले गहलोत ने टिकट वितरण को लेकर मीडिया से कहा, "जीतने का माद्दा देखा जाएगा। उसके आधार पर ही सारे फैसले हो रहे हैं।" कुछ मौजूदा विधायकों की शिकायतों व उन्हें टिकट नहीं दिए जाने की अटकलों की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा, "कुछ विधायकों की शिकायत हो सकती है। मैं नहीं कह सकता कि उनका सर्वेक्षण में क्या होगा? मैं मानता हूं कि सब विधायक भ्रष्ट नहीं होते।"

भ्रष्टाचार के आरोपों को किया खारिज

उन्होंने कहा कि विधायकों की मांग पर ही महंगाई राहत शिविर एवं कॉलेज खोले गए हैं तथा सड़कें बनवाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की मांग पर ही तहसीलें और नगरपालिकाएं गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़ाव विधायक का ही होता है। गहलोत ने कहा कि राज्य के कांग्रेस विधायकों के भ्रष्ट होने की अफवाहें मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने उड़ाई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें