Get App

Rajasthan Elections 2023: सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव ED के सामने आज नहीं होंगे पेश, 30 अक्टूबर तक का मांगा समय

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आज यानी 27 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से 30 अक्टूबर तक का समय मांगा है। ED ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए वैभव गहलोत को तलब किया है।

Akhileshअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 2:26 PM
Rajasthan Elections 2023: सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव ED के सामने आज नहीं होंगे पेश, 30 अक्टूबर तक का मांगा समय
Rajasthan Elections 2023: वैभव गहलोत ने ED को पत्र लिखकर उसके सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत (Ashok Gehlot son Vaibhav Gehlot) आज यानी 27 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से 30 अक्टूबर तक का समय मांगा है। ED ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए वैभव गहलोत को तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि वैभव गहलोत को शुक्रवार 27 अक्टूबर को जयपुर या नई दिल्ली में एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। वैभव गहलोत ने ED को पत्र लिखकर उसके सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है।

इस समन का संबंध राजस्थान स्थित आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े समूह 'ट्राइटन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, 'वर्धा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड' और इसके निदेशकों एवं प्रमोटर शिव शंकर शर्मा, रतन कांत शर्मा और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हाल में मारे गए छापों से है। एजेंसी ने अगस्त में तीन दिनों तक जयपुर, उदयपुर, मुंबई और दिल्ली में समूह और उसके प्रमोटर से जुड़े परिसर पर छापे मारे थे।

इस छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने 1.2 करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक नकदी जब्त की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि वैभव गहलोत के साथ रतन कांत शर्मा के संबंध प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं और वैभव से फेमा के तहत पूछताछ किए जाने और उनका बयान दर्ज किए जाने की संभावना है।

सीएम ने बोला हमला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें