Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अपने 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें 7 मौजूदा सांसदों के नाम हैं। भगवा पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने की घोषणा की है उनमें लोकसभा सदस्य नरेंद्र कुमार (मंडावा), दिया कुमारी (विद्याधर नगर), राज्यवर्धन राठौड़ (झोटवाड़ा), भागीरथ चौधरी (किशनगढ़), देवजी पटेल (सांचौर) एवं बालक नाथ (तिजारा) तथा राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा (सवाई माधोपुर) शामिल हैं। BJP की पहली लिस्ट में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 6 सीटों, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 10 सीटों एवं 25 सामान्य सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बता दें कि राज्य में कुल 200 विधानसभा की सीटें हैं।
