Get App

Rajasthan Election 2023: BJP ने दो उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, कांग्रेस छोड़ कर आए नेता को टिकट

Rajasthan Election 2023: रामनिवास मीणा गुरुवार रात ही बीजेपी में शामिल हुए थे और भगवा पार्टी में शामिल होने के 10 घंटे बाद ही उन्हें टिकट दे दिया गया था। शिव विधानसभा क्षेत्र से नए चेहरे के रूप में स्वरूप सिंह खारा को टिकट दिया गया है। पहले शिव के लिए रवींद्र सिंह भाटी का नाम चल रहा था, लेकिन अब खारा को टिकट दिया गया

Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 03, 2023 पर 3:38 PM
Rajasthan Election 2023: BJP ने दो उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, कांग्रेस छोड़ कर आए नेता को टिकट
Rajasthan Election 2023: BJP ने दो उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी

Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है और राजस्थान (Rajasthan) में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा (Swaroop Singh Khara) और टोडाभीम सीट से रामनिवास मीणा (Ramniwas Meena) को टिकट दिया गया है।

रामनिवास मीणा गुरुवार रात ही बीजेपी में शामिल हुए थे और भगवा पार्टी में शामिल होने के 10 घंटे बाद ही उन्हें टिकट दे दिया गया था। शिव विधानसभा क्षेत्र से नए चेहरे के रूप में स्वरूप सिंह खारा को टिकट दिया गया है।

पहले शिव के लिए रवींद्र सिंह भाटी का नाम चल रहा था, लेकिन अब खारा को टिकट दिया गया। शुक्रवार को जारी चौथी लिस्ट के साथ, BJP ने अब तक 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में 184 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

BJP ने इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी विश्वासपात्र और पूर्व मंत्री यूनुस खान को न तो डीडवाना और न ही टोंक से टिकट दिया है। खान डीडवाना से दो बार विधायक रह चुके हैं। जबकि 2018 में बीजेपी ने टोंक से उन्हें कांग्रेस के सचिव पायलट के खिलाफ मैदान में उतारा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें