Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार (22 अक्टूबर) को 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। लिस्ट में पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत (अनुसूचित जाति) सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं, राज्य के मंत्री गोविंद राम मेघवाल और बी.डी. कल्ला को क्रमशः खाजूवाला (अनुसूचित जाति) और बीकानेर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
