Get App

Rajasthan: अशोक गहलोत के बेटे वैभव को समन, कई कांग्रेस नेताओं पर ED का छापा

ED ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया है। वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) में कथित अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए 27 अक्टूबर को तलब किया गया है। ED की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता आरसी चौधरी ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है

Akhileshअपडेटेड Oct 26, 2023 पर 4:37 PM
Rajasthan: अशोक गहलोत के बेटे वैभव को समन, कई कांग्रेस नेताओं पर ED का छापा
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान में कथित पेपर लीक मामले की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के जयपुर स्थित घर पर छापेमारी की। इसके अलावा महवा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर भी छापे मारे। वहीं, विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में ED ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव (Ashok Gehlot son Vaibhav) को तलब किया है। वैभव से 27 अक्टूबर को पूछताछ होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा के सीकर और जयपुर में स्थित परिसरों और दौसा में महवा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुडला तथा कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।

डोटासरा सीकर में लछमनगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सुभाष महरिया के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। ED ने इस मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने जून में इस मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे थे।

गहलोत के बेटे से होगी पूछताछ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें