राजस्थान का चुनावी पारा बढ़ने वाला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की दोबारा राजस्थान में रैलियां होने जा रही हैं। इससे पहले 23 सितंबर को अंतिम बार उन्होंने जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लिया था। करीब 55 दिन बाद फिर से राजस्थान में उनका रोड शो शुरू होने जा रहा है। पहला रोडशो 16 नवंबर को होगा। राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग है। इस बार राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए एक दिन मतदान होंगे। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी 3 दिसंबर को ही आएंगे। इस बार राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की लड़ाई है। अशोक गहलोत को उम्मीद है कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करने में सफल रहेगी। उधर, पिछले तीन दशकों से राज्य में हर पांच साल पर सरकार बदलने की परंपरा रही है। यह परंपरा टूटेगी या जारी रहेगी, इसका जवाब 3 दिसंबर को हो मिलेगा।
