Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर है। रविवार 5 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। राज्य में विधानसभा की 200 सीटों के लिए एक साथ 25 नवंबर को मतदान होना है। जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इस बीच, राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामनगर गांव चर्चा में है, जहां कलेक्टर से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल भी मतदान करेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि राष्ट्रपति और राज्यपाल कैसे किसी राज्य में मतदान कर सकते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे आखिर क्या वजह है।
