राजस्थान विधासभा चुनावों (Rajasthan Assembly Elections) के मतदान की तारीख काफी नजदीक आ गई है। प्रदेश का राजनीतिक पारा चरम पर है। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस बार कांटे की लड़ाई दिख रही है। राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदल जाती है। यह परंपरा पिछले 30 साल से चली आ रही है। इसके हिसाब से राज्य में भाजपा की सरकार बननी चाहिए। लेकिन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख ऐसा लगता नहीं है। अशोक गहलोत भी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। वह चौथी बार राज्य का मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने किसानों, महिलाओं से लेकर आम आदमी तक के लिए कई स्कीमों का ऐलान किया है। उन्हें उम्मीद है कि राज्य के मतदाता उन्हें दोबारा सरकार चलाने का मौका देंगे। सवाल है कि अगर कांग्रेस जीत जाती है तो राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा? कांग्रेस ने अब तक इस बारे में खास तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन, गहलोत के पिछले पांच साल के कार्यकाल को गौर से देखने पर कुछ बातें हैरान करती हैं।