Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संकेत दिया है कि टिकट वितरण को 18 अक्टूबर के आसपास अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद 18 अक्टूबर को पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। राजस्थान चुनावों के लिए कांग्रेस के ब्लूप्रिंट में अचानक से फेरबदल किया गया है। वर्तमान विधायकों को डिफॉल्ट रूप से टिकट मिलने की पारंपरिक प्रथा के बजाय इस बार उनकी रेटिंग के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार होने की संभावना है।
