Get App

Sikkim Assembly Election Result 2024: सिक्किम में SKM की फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी, 32 में से 31 सीटों पर फतह

Sikkim Assembly Election Result 2024: चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने महज 1 सीट जीती है। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था

Akhileshअपडेटेड Jun 02, 2024 पर 3:31 PM
Sikkim Assembly Election Result 2024: सिक्किम में SKM की फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी, 32 में से 31 सीटों पर फतह
Sikkim Assembly Election Result 2024: SDF अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए हैं

Sikkim Assembly Election Result 2024: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) रविवार (2 मई) को प्रचंड जीत के साथ लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला SKM ने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर ली है। तमांग ने रहेनोक सीट पर 7,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी जीत गए हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने महज 1 सीट जीती है। SDF अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए हैं। उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था।

सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। रविवार को सुबह 6 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब मतगणना समाप्त हो चुका है।

तमांग की पत्नी कृष्णा राय ने नामची-सिंघीथांग सीट जीती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें