Get App

Telangana Elections 2023: राहुल और प्रियंका गांधी शुरू करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत, महिलाओं के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Telangana Elections 2023: तेलंगाना कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी के हवाले से बताया कि दूसरे दिन, राहुल गांधी करीमनगर जिले में और उसके अगले दिन निजामाबाद जिले में एक बस यात्रा करेंगे। तेलंगाना में AICC के पार्टी मामलों के प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने पहले बताया था कि प्रियंका गांधी के महिलाओं के सम्मेलन के बाद दिल्ली लौटने की संभावना है। जबकि राहुल गांधी राज्य में कार्यक्रमों में भाग लेते रहेंगे

Akhileshअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 11:27 AM
Telangana Elections 2023: राहुल और प्रियंका गांधी शुरू करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत, महिलाओं के सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Telangana Elections 2023: राहुल गांधी करीमनगर जिले में और उसके अगले दिन निजामाबाद जिले में एक बस यात्रा करेंगे

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में आज यानी बुधवार (18 अक्टूबर) से कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के अनुसार, राहुल एवं प्रियंका गांधी के साथ अन्य वरिष्ठ नेता रामप्पा मंदिर आएंगे और भगवान शिव के दर्शन करेंगे। पहले दिन, वे मुलुगु और भुपालपल्ली इलाके में महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

तेलंगाना कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी के हवाले से बताया कि दूसरे दिन, राहुल गांधी करीमनगर जिले में और उसके अगले दिन निजामाबाद जिले में एक बस यात्रा करेंगे। तेलंगाना में AICC के पार्टी मामलों के प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने पहले बताया था कि प्रियंका गांधी के महिलाओं के सम्मेलन के बाद दिल्ली लौटने की संभावना है। जबकि राहुल गांधी राज्य में कार्यक्रमों में भाग लेते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि राहुल राज्य सरकार द्वारा संचालित खनन कंपनी सिंगरेनी कॉलेरीज के श्रमिकों से मुलाकात करेंगे। जबकि 19 अक्टूबर को पेद्दापल्ली और करीमनगर में जनसभाओं में भाग लेंगे। ठाकरे ने बताया कि 20 अक्टूबर को राहुल गांधी जगतियाल में किसानों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अरमूर तथा निजामाबाद समेत अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

राहुल-प्रियंका के दौरे को लेकर तेलंगाना में सत्ताधारी BRS ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। BRS MLC के. कविता ने कहा, "... आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां आने वाले हैं, वे गारंटियां दे रहे हैं, झूठे वादें कर रहे हैं लेकिन जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह कभी नहीं करती... राहुल गांधी को मैं इलेक्शन गांधी बोलूंगी क्योंकि वे सिर्फ चुनाव के समय ही प्रदेश में आते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें