Get App

Telangana: कांग्रेस में नहीं शामिल होंगी YS शर्मिला, राहुल गांधी ने जहां से शुरू की रैली, वहीं दे सकती हैं पार्टी को बड़ा झटका

Telangana Election 2023: वाईएसआरटीपी (YSRTP) पार्टी की अध्यक्षा वाईएस शर्मिला (YS Sharmila) ने गुरुवार को सभी अटकलों को विराम लगाते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी अकेले तेलंगाना का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वह पिछले चार महीनों से कांग्रेस (Congress) पार्टी के साथ बातचीत कर रही थीं लेकिन ऐसा लगता है यह बात नहीं बन पाई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 4:41 PM
Telangana: कांग्रेस में नहीं शामिल होंगी YS शर्मिला, राहुल गांधी ने जहां से शुरू की रैली, वहीं दे सकती हैं पार्टी को बड़ा झटका
YS शर्मिला ने कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी

Telangana Election 2023: वाईएसआरटीपी (YSRTP) पार्टी की अध्यक्षा वाईएस शर्मिला (YS Sharmila) ने गुरुवार को सभी अटकलों को विराम लगाते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी अकेले तेलंगाना का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वह पिछले चार महीनों से कांग्रेस (Congress) पार्टी के साथ बातचीत कर रही थीं लेकिन ऐसा लगता है यह बात नहीं बन पाई। YS शर्मिला ने कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। अगर वाईएस शर्मिला अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लेतीं या दोनों के बीच कोई समझौता होता, तो यह इस चुनाव में तेलांगाना का सबसे बड़ा राजनीतिक गठबंधन हो सकता था।

शर्मिला ने इसके साथ ही यह भी ऐलान किया कि वह खम्मम जिले की पलेयर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्होंने कहा, “अगर जरूरत पड़ी तो मैं दूसरे विधानसभा से भी चुनाव लड़ूंगी। अगर हालात की मांग हुई तो मेरी मां विजयम्मा और पति अनिल भी चुनाव लड़ेंगे।"

YSRTP पार्टी की अध्यक्षा ने कहा कि वह पिछले 4 महीनों से कांग्रेस के साथ बात कर रही थीं, लेकिन यह बातचीत विफल रही। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस के साथ जाना चाहती थी ताकि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ सत्ता विरोधी वोटों का बंटवारा न हो सकें। मैं नहीं चाहती था कि वह दोबारा सीएम बनें और इसलिए इतने महीनों तक बातचीत का नतीजा आने का इंतजार कर रही थी। अब कोई हमें KCR के विरोधी वोटों के बंटवारे के लिए दोषी नहीं ठहरा सकता।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें