Credit Cards

Telangana Elections 2023: मुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट दो सीट से मैदान में, एक पर आमने-सामने

Telangana Elections 2023: तेलंगाना में अगली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 3 नवंबर से 10 नवंबर यानी आखिरी दिन के बीच 119 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2028 कैंडिडेट्स ने नामांकन कराया। कैंडिडेंट्स अपना नाम 15 नवंबर तक वापस ले सकते हैं। कुछ कैंडिडेट्स ऐसे हैं जो दो सीटों से लड़ रहे हैं जैसे कि राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट। एक मुकाबले में तो दोनों आमने-सामने ही हैं

अपडेटेड Nov 11, 2023 पर 1:27 PM
Story continues below Advertisement
Telangana Elections 2023: तेलंगाना में इस महीने के आखिरी दिन 30 नवंबर को मतदान होंगे। इसके बाद मतों की गिनती अगले महीने 3 दिसंबर को होगी।

Telangana Elections 2023: तेलंगाना में अगली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 3 नवंबर से 10 नवंबर यानी आखिरी दिन के बीच 119 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2028 कैंडिडेट्स ने नामांकन कराया। इसमें से 1133 कैंडिडेट्स ने तो आखिरी दिन पर्चा दाखिल किया। स्टेट इलेक्शन अथॉरिटी के आंकड़ों के मुताबिक 2887 कैंडिडेट्स ने 2887 पर्चा दाखिल किया था। 2726 एफिडेविट अपलोड हो चुके हैं। 161 कैंडिडेट्स ने अभी अपना एफिडेविट नहीं फाइल किया है। चुनाव आयोग ने इन्हें नोटिस जारी कर दिया है। कैंडिडेंट्स अपना नाम 15 नवंबर तक वापस ले सकते हैं। वहीं कुछ कैंडिडेट्स ऐसे हैं जो दो सीटों से लड़ रहे हैं जैसे कि राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट। एक मुकाबले में तो दोनों आमने-सामने ही हैं।

Congress के स्टेट प्रेसिडेंट ने आखिरी दिन दाखिल किया पर्चा

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट रेवांत रेड्डी (Revanth Reddy) ने कामारेड्डी सीट से पर्चा दाखिल किया। यहां मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है क्योंकि उनका मुकाबला राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से होगा। कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट एक और सीट कोडंगल से भी चुनाव लड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री भी एक और सीट गजवेल से लड़ रहे हैं। गजवेल में भी मुख्यमंत्री की भिड़ंत उनके पूर्व सहयोगी बीजेपी के एटाला राजेंदर से होगा।

Telangana Election 2023: तेलंगाना के सीएम KCR और बेटे KTR कितने करोड़ के हैं मालिक? नामांकन में संपत्ति का हुआ खुलासा


Telangana Elections 2023: 30 नवंबर को होगा मतदान

तेलंगाना में इस महीने के आखिरी दिन 30 नवंबर को मतदान होंगे। इसके बाद मतों की गिनती अगले महीने 3 दिसंबर को होगी। राज्य में 3,17,17,389 वोटर्स हैं। इनमें से 1,58,71,493 पुरुष, 1,58,43,339 महिला और 2,557 थर्ड जेंडर का है। 15,338 सर्विस इलेक्टर्स और 2780 ओवरसीज इलेक्टर्स हैं। राज्य के इस चुनावी समर में भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और बीजेपी जैसी पार्टियां मैदान में हैं। इसके अलावा आबाद पार्टी, बलिराजा पार्टी, भारत चैतन्य पार्टी, ब्लू इंडिया पार्टी, इंडियन बिलीवर्स पार्टी और युग तुलसी पार्टी समेत अन्य पार्टियां भी मैदान में हैं। राज्य में 114 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पार्टियां हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।