आज 8 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सुबह 09.45 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.52 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.03 बजे से शाम 05.46 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
