13 December 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 December 2024 Panchang: आज 13 दिसंबर, दिन शुक्रवार और मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह शाम 7.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 5:01 AM
13 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 13 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि शाम 7.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.54 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.58 बजे से दोपहर 12.14 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

13 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 13 दिसंबर 2024 को शाम 7.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

शिव योगा – 13 दिसंबर को सुबह 11.54 बजे तक

भरणी नक्षत्र – 13 दिसंबर को सुबह 7.50 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 10.57 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक

मुंबई- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 11 बजे से दोपहर 12.16 बजे तक

लखनऊ – सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक

भोपाल- सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.14 बजे तक

कोलकाता – सुबह 10.09 बजे से सुबह 11.30 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 11.12 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक

चेन्नई- दोसुबह 10.38 बजे से दोपहर 12.03 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.04 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.25 बजे

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में घूमें प्रयागनगरी, खो जाने पर मिलवाएंगे वालंटियर्स, विजिटर्स गाइड का उठाएं फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।