आज 14 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि शाम 4.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध योग और साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.58 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
