आज 14 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 09.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11.44 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.25 बजे से दोपहर 02.45 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
