आज 16 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.28 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शुक्ला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.27 बजे से सुबह 09.43 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
