आज 17 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.49 बजे से शाम 04.06 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
17 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि – 17 दिसंबर 2024 को सुबह 10.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।
ब्रह्मा योग – 17 दिसंबर को रात 09.11 बजे तक
त्रिपुष्कर योग - 17 दिसंबर को सुबह 10.57 बजे तक
पुनर्वसु नक्षत्र – 17 दिसंबर को रात 12.44 बजे तक
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- दोपहर 02.51 बजे से शाम 04.09 बजे तक
मुंबई- दोपहर 03.19 बजे से शाम 04.41 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 02.50 बजे से शाम 04.07 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 02.39 बजे से दोपहर 03.57 बजे तक
भोपाल- दोपहर 02.56 बजे से शाम 04.16 बजे तक
कोलकाता – दोपहर 02.13 बजे से दोपहर 03.34 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 03.16 बजे से शाम 04.36 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 02.55 बजे से शाम 04.20 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.27 बजे