आज 29 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि शुक्रवार सुबह 8.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शोभना योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.08 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
