आज 12 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की उदयाकाल की नवमी तिथि और शनिवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। श्रवण नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। नवमी तिथि सुबह 10.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी लग जाएगी। 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का 10वां दिन दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:44 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल 09:14 बजे से 10:40 बजे तक रहेगा।
