आज 14 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की उदयाकाल की एकादशी तिथि और सोमवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। शतभिषा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग रहेगा। एकादशी तिथि सुबह 06.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार अभिजीत मुहूर्त 11:44 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। राहुकाल 07:50 बजे से 09:16 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज एकादशी का व्रत का पारण किया जाएगा।
