Get App

क्या E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से रिजेक्ट हो जाएगा इंश्योरेंस क्लेम? सरकार ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर मोटर इंश्योरेंस क्लेम खारिज हो सकता है। अब सरकार और बीमा कंपनी दोनों ने इस पर सफाई दी है और बताया है कि E20 पेट्रोल का क्लेम पर क्या असर पड़ता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 10:41 PM
क्या E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से रिजेक्ट हो जाएगा इंश्योरेंस क्लेम? सरकार ने दिया जवाब
सरकार और बीमा कंपनी दोनों की सफाई के बाद पुरानी गाड़ियों के मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल) को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर सरकार ने सफाई दी है। कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर मोटर इंश्योरेंस का क्लेम खारिज हो सकता है। सरकार ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है।

PIB Fact Check ने X पर कहा कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी पर कोई असर नहीं पड़ता। सिर्फ E20 पेट्रोल भरवाने की वजह से किसी का इंश्योरेंस क्लेम खारिज नहीं किया जा सकता।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि अगर किसी गाड़ी को E20 पेट्रोल की वजह से नुकसान होता है, तो इंश्योरेंस क्लेम मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसके बाद यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें