आज 16 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। चतुर्दशी तिथि रात 08.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.31 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
