Get App

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग को लेकर यूपी में मंथन तेज! पेंशन और भत्तों पर हुई चर्चा, ₹68,940 हो सकती है मिनिमम सैलरी

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग अपने काम के एक अहम चरण में पहुंच गया है। जहां सरकारी कर्मचारी संभावित सैलरी वृद्धि पर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आयोग देश भर में कर्मचारी समूहों, यूनियनों और पेंशनभोगियों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी चिंताओं और उम्मीदों को समझने की कोशिश कर रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 9:11 AM
8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग को लेकर यूपी में मंथन तेज! पेंशन और भत्तों पर हुई चर्चा, ₹68,940 हो सकती है मिनिमम सैलरी
8th Pay Commission: यूपी सरकार सैलरी संशोधन और सेवा शर्तों पर आयोग से बातचीत कर रही है

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अहम माने जा रहे 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का काम अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। आयोग देशभर में कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और पेंशनर प्रतिनिधियों से सुझाव एवं मांगें जुटा रहा है। इसी कड़ी में 22 और 23 जून को लखनऊ में दो दिवसीय परामर्श बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सैलरी वृद्धि, पेंशन संशोधन, भत्तों और सेवा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

आयोग की यह कवायद इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसकी अंतिम सिफारिशें देश के लगभग 55 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को प्रभावित करेंगी।

कर्मचारी और पेंशनर संगठनों से क्यों मिल रहा है आयोग?

अंतिम रिपोर्ट तैयार करने से पहले 8वां वेतन आयोग विभिन्न कर्मचारियों की राय जानना चाहता है। इसके तहत कर्मचारी यूनियनें, पेंशनर संगठन और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि अपने सुझाव और मांगें आयोग के सामने रख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें