Aaj Ka Panchang, 20 October 2024: आज है कार्तिक माह की तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 20 October 2024: आज 20 अक्टूबर, दिन रविवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। यह सुबह 6.47 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Oct 20, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 20 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 20 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की उदयाकाल की तृतीया तिथि और रविवार दिन है। यह सुबह 06.47 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.39 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक रहेगा। राहुकाल शाम 4.15 बजे से शाम 05.40 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

20 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि – 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6.47 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी लग जाएगी।

कृत्तिका नक्षत्र – 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 8.32 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगी।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.21 बजे से सुबह 7.48 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 5.26 बजे से शाम 5.51 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 1.37 बजे से दोपहर 2.23 बजे तक

निशिता मुहूर्त – रात 11.18 बजे से 21 अक्टूबर को रात 12.08 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.19 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.21 बजे से शाम 05.47 बजे तक

मुंबई- शाम 04.45 बजे से शाम 06.12 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.21 बजे से शाम 05.46 बजे तक

लखनऊ – शाम 4.08 बजे से सुबह 05.33 बजे तक

भोपाल- शाम 04.24 बजे से शाम 05.50 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 03.41 बजे से शाम 05.07 बजे तक

अहमदाबाद- सुशाम 04.43 बजे से शाम 06.10 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.19 बजे से शाम 05.47 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:24 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.46 बजे

Karwa Chauth 2024 Quotes: करवाचौथ पर इन कोट्स के जरिए शेयर करें दिल की बात, सोशल मीडिया पर भी आएंगे काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।