Aaj Ka Panchang, 24 October 2024: आज है कार्तिक माह की अहोई अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 24 October 2024: आज 24 अक्टूबर, दिन गुरुवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह देर रात 1.59 बजे तक रहेगी। आज ही अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही साध्य योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 24 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 24 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार दिन है। यह देर रात 1.59 बजे तक रहेगी। आज ही के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11,42 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 2.53 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

24 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि – 24 अक्टूबर 2024 को देर रात 1.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी लग जाएगी।

साध्य योग – 24 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5.22 बजे तक साध्य योग रहेगा।

पुष्य नक्षत्र – आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7.40 बजे तक रहेगा।

व्रत – त्योहार – आज के दि अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.24 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.20 बजे से दोपहर 3.24 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.09 बजे से लेकर सुबह 5.07 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.05 बजे से शाम 01.30 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.23 बजे से शाम दोपहर 01.49 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक

लखनऊ – सुबह 11.50 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.47 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.23 बजे से दोपहर 1.49 बजे तक

चेन्नई- सुबह 11.53 बजे से दोपहर 01.21 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:27 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.43 बजे

Ahoi Ashtami 2024: गुरुवार को रखना होगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें तारे निकलने का समय और पूजा का तरीका

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 24, 2024 5:02 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।